करवाचौथ : अखंड सुहाग का मांगी वरदान
गोपालगंज : पति की लंबी उम्र की कामना किये जानेवाले पावन पर्व करवाचौथ शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनायी. सुहागिन महिलाओं ने रात आठ बजे के बाद चांद के साथ पति को देख कर व्रत का पारण किया. साल में एक बार मनाये जानेवाले करवाचौथ के दिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र […]
गोपालगंज : पति की लंबी उम्र की कामना किये जानेवाले पावन पर्व करवाचौथ शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनायी. सुहागिन महिलाओं ने रात आठ बजे के बाद चांद के साथ पति को देख कर व्रत का पारण किया.
साल में एक बार मनाये जानेवाले करवाचौथ के दिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए चौथमाता से मुराद मांग कर इस पर्व को सार्थक किया.
करवाचौथ के मौके पर अधिकतर महिलाएं लाल रंग की परिधान में नजर आयीं. सुहागिन महिलाओं ने शिव – पार्वती और चंद्रमा की पूजा – अर्चना की. वहीं, कुंवारी कन्याओं ने मां गौरी की पूजा करवाचौथ कर सुयोग्य वर के लिए कामना की. चंद्रमा के दर्शन और अर्घ अर्पण करने के बाद महिलाएं व्रत तोड़ेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










