सात जिलों के सील रहेंगे बॉर्डर

Updated:
विज्ञापन

सात जिलों के सील रहेंगे बॉर्डर 22 ड्रॉप गेटों से होगी निगरानी चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर घुड़सवार पुलिस करेगी पैट्रोलिंग संवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज जिले के सात सीमावर्ती जिलों के बॉर्डर सील किये जायेंगे. डीएम राहुल कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 22 स्थलों पर सात जिलों की सीमा सील […]

विज्ञापन

सात जिलों के सील रहेंगे बॉर्डर 22 ड्रॉप गेटों से होगी निगरानी चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर घुड़सवार पुलिस करेगी पैट्रोलिंग संवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज जिले के सात सीमावर्ती जिलों के बॉर्डर सील किये जायेंगे. डीएम राहुल कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 22 स्थलों पर सात जिलों की सीमा सील की जायेगी. सीमावर्ती इलाके से आने-जाने वाले सभी लोगों पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखेगी. फलाइंग स्क्वायड की टीम भी जगह – जगह पर जांच करेगी. चुनाव को लेकर यूपी के दो जिलों की सीमा सील की जायेगी, जबकि बिहार के पांच जिलों की सीमा सील होगी. दियारे इलाके में पैट्रोलिंग के लिए घुड़सवारों के आठ दस्ते बुलाये गये हैं, जो दियारा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पैट्रोलिंग करेंगे. उन्होंने बताया कि जिले के 1551 मतदान केंद्रों पर बिजली मुहैया करा दी गयी है. जिन मतदान केंद्रों पर बिजली नहीं है, वहां जेनेरेटर लगा कर रोशनी उपलब्ध करायी जायेगी. एक नजर में आंकड़े विधानसभा क्षेत्र – 6कुल मतदाता की संख्या- 1727718 पुरुष मतदाता- 899139महिला मतदाता- 828535अन्य मतदाता- 44युवा मतदाता- 53750मतदान केंद्र -1673सहायक मतदान केंद्र – 54मतदान की तिथि – एक नवंबर समय – 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतगणना – 8 नवंबर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन