राजद ने भाजपा की मान्यता समाप्त करने को ले सौंपा ज्ञापन
राजद ने भाजपा की मान्यता समाप्त करने को ले सौंपा ज्ञापन संवाददाता,पटनाराष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी की मान्यता समाप्त करने को लेकर शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा, पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी व आर लक्ष्मनन से […]
राजद ने भाजपा की मान्यता समाप्त करने को ले सौंपा ज्ञापन संवाददाता,पटनाराष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी की मान्यता समाप्त करने को लेकर शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा, पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी व आर लक्ष्मनन से मिलकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा. भाजपा द्वारा विभिन्न समाचार पत्रें में झूठा एवं भ्रामक विज्ञापन छपवाने के मामले को गंभीरता से लेने एवं भाजपा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी. निर्वाचन आयोग को सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि 28 अक्टूबर, 2015 को सभी समाचार पत्रों में छपे विज्ञापन में कहा गया है कि दलितों, पिछड़ों की थाली खिंच अल्पसंख्यकों को आरक्षण परोसने का षड्यंत्र क्या सुशासन है? इसी प्रकार 29 अक्टूबर, 2015 को समाचार पत्रें में छपे विज्ञापन में कहा गया है कि वोटों की खेती के लिए आतंक कि फसल सिंचना क्या सुशासन है? राजद ने कहा है कि दोनों ज्ञापन झूठ, अनर्गल, भ्रामक और आधारहीन है. इस तरह का ज्ञापन देकर मतदाताओं को गुमराह करने एवं उत्तेजना पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. इस तरह का विज्ञापन न केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है बल्कि आइपीसी की धारा 153 (।) के अंतर्गत भी संज्ञेय है. प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गुरुवार को दिये गये भाषण के अंश कि महागंठबंधन जीती तो पटाखे पाकिस्तान में फुटेंगे पर भी घोर आपत्ति प्रकट करते हुए इस पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव कमर आलम, प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव चितरंजन गगन, मीडिया प्रभारी प्रगति मेहता एवं प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










