एसएमएस नहीं भेजनेवाले पीठासीन पदाधिकारी नपेंगे

Updated:
विज्ञापन

एसएमएस नहीं भेजनेवाले पीठासीन पदाधिकारी नपेंगेगोपालगंज. मतदान के दिन एसएमएस नहीं भेजनेवाले पीठासीन पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है. एसएमएस से पीठासीन पदाधिकारी को मतदान से संबंधित सूचना कोषांग को देनी है. इस कार्य में अगन लापरवाही पायी गयी, तो पीठासीन पदाधिकारियों पर आयोग कार्रवाई करेगा. इसके लिए पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका […]

विज्ञापन

एसएमएस नहीं भेजनेवाले पीठासीन पदाधिकारी नपेंगेगोपालगंज. मतदान के दिन एसएमएस नहीं भेजनेवाले पीठासीन पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है. एसएमएस से पीठासीन पदाधिकारी को मतदान से संबंधित सूचना कोषांग को देनी है. इस कार्य में अगन लापरवाही पायी गयी, तो पीठासीन पदाधिकारियों पर आयोग कार्रवाई करेगा. इसके लिए पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. जिला स्तर पर कोषांग गठित कर इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है. निर्वाचन शाखा ने बताया कि पीठासीन पदिाधकारियों को एसएमएस भेजने के लिए एक – एक सौ रुपये भी दिये जायेंगे. पीठासीन पदाधिकारियों को बूथ पर पहुंचने के पहले सूचना देनी होगी. इसके बाद मॉक पाेलिंग के सफलतापूर्वक संचालन की जानकारी देनी है. बूथ पर मतदान शुरू होने और समाप्त होने की भी जानकारी देनी है. पुलिस अफसर और अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति की जानकारी भी पीठासीन पदाधिकारियों को देनी है. मतदान के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उनके द्वारा कोषांग को सूचना देनी है. आयोग ऐसे पीठासीन पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनसे सौ रुपया वापस लेने के साथ ही उन पर कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन