नहीं टूटी मतदाताओं की चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

नहीं टूटी मतदाताओं की चुप्पीगोपालगंज. शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था. अंतिम दिन सभी दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी. अंतिम दिन भी वोटरों की चुप्पी नहीं टूटी. इससे प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ गयी है. अंत-अंत तक प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए मशक्कत कर रहे. बैकुंठपुर के […]

विज्ञापन

नहीं टूटी मतदाताओं की चुप्पीगोपालगंज. शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था. अंतिम दिन सभी दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी. अंतिम दिन भी वोटरों की चुप्पी नहीं टूटी. इससे प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ गयी है. अंत-अंत तक प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए मशक्कत कर रहे. बैकुंठपुर के सिरसा मानपुर गांव में सड़क नहीं बनी है. यहां आनेवाले प्रत्याशियों को वोटरों के सवालों का जवाब देना पड़ रहा है. रघुपटी में तीन साल से ट्रांसफॉर्मर जला है. यहां के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार करने की घोषणा की है. खेतों में मवेशी द्वारा चरी चरवाही जैसे मुद्दे भी सिर चढ़ कर बोल रहे हैं. सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मसलों पर मतदाताओं ने प्रत्याशियों व समर्थकों की जम कर खबर ली. यूपी सीमा के पास जिले की अच्छी-खासी आबादी है. यहां विकास के नाम पर शून्य है. राजनीतिक बिरादरी ने दशकों से इस जिले की उपेक्षा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन