दानापुर की धरती पर नमो ने जीता युवाओं का दिल

Updated:
विज्ञापन

दानापुर की धरती पर नमो ने जीता युवाओं का दिल युवाओं में दिखा काफी क्रेजमहिलाओं की भी उमड़ी तादादहेलीकाॅपटर से 11.03 बजे दानापुर की धरती पर उतरे नरेंद्र मोदीफोटो-11गोपालगंज. पीएम नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने को लोगों में गजब का उत्साह दिखा. निर्धारित समय से दो घंटे पहले से ही सभा स्थल दानापुर में […]

विज्ञापन

दानापुर की धरती पर नमो ने जीता युवाओं का दिल युवाओं में दिखा काफी क्रेजमहिलाओं की भी उमड़ी तादादहेलीकाॅपटर से 11.03 बजे दानापुर की धरती पर उतरे नरेंद्र मोदीफोटो-11गोपालगंज. पीएम नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने को लोगों में गजब का उत्साह दिखा. निर्धारित समय से दो घंटे पहले से ही सभा स्थल दानापुर में लोगों का कारवां जुटने लगा. देखते-देखते तकरीबन 10.30 बजे तक जन सैलाब उमड़ पड़ा. इस रैली में नमो को देखने व सुनने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों, गांवों, कस्बों व शहरी क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े थे. 11.03 बजे वायु सेना के तीन हेलीकाॅप्टर दानापुर की धरती पर लैंड करते ही नमो-नमो के नारे लगने लगे. पीएम को देखने के लिए युवा वर्ग में काफी उत्साह दिखा. पीएम को नहीं सुन सके हजारों लोगफोटो- 9 कोल्हुआ-श्रीरामपुर के रास्ते सभास्थल पर पहुंचे लोगों को काफी निराशा हाथ लगी. पीछे से पहुंचे लोग जैसे-तैसे मंच के करीब पहुंचे. 50 हजार से अधिक भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण नहीं सुन सकी. माइक की अावाज पीछे तक नहीं पहुंचने से लोग निराश होकर लौट गये. छोटा पड़ने लगा सभा स्थलफोटो-10पीएम के भाषण सुनने के लिए जुटी भीड़ ने अब तक का सारा रेकाॅर्ड तोड़ दिया. भीड़ के हिसाब से मैदान छोटा पड़ गया. करीब एक लाख से अधिक लोगों ने भाषण सुना और हजारों लोग बिना भाषण सुने वापस लौट गये. महिलाओं में भी दिखा मोदी का क्रेजफोटो-8नमो की सभा में आधी आबादी की भागीदारी भी काफी थी. पीएम को देखने व सुनने की लालसा ने उन्हें दानापुर में खींच लाया. आधी आबादी की तादाद देखने लायक थी. चारों तरफ मोदी के जयकारे लग रहे थे. ….तो ऐसी रही दीवानगीफोटो-7 गोपालगंज. पीएम का भाषण सुनने की दीवानगी लोगों के बीच देखते ही बनी. अपाहिज, बौना भी अपने आपको नहीं रोक सके. मोदी को देखने और सुनने का जोश विकलांगता पर काफी भारी पड़ा. भाषण सुनने गयी बुजुर्ग महिला सुगनी देवी चल नहीं पा रही थी. वह दूसरे के सहारे सबसे आगे बैठी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन