एशिया कप 2016 में टी-20 में और 2018 में 50 ओवरों का
एशिया कप 2016 में टी-20 में और 2018 में 50 ओवरों कानयी दिल्ली. बीसीसीआइ सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले साल का एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट फरवरी में बांग्लादेश में होगा, जबकि भारत 2018 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. बीसीसीआइ सचिव ने सिंगापुर में एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में हिस्सा लिया था. […]
एशिया कप 2016 में टी-20 में और 2018 में 50 ओवरों कानयी दिल्ली. बीसीसीआइ सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले साल का एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट फरवरी में बांग्लादेश में होगा, जबकि भारत 2018 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. बीसीसीआइ सचिव ने सिंगापुर में एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में हिस्सा लिया था. इसमें उन्होंने 2018 का एशिया कप (50 ओवर का प्रारूप) की मेजबानी का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने स्वीकार कर लिया. ठाकुर ने कहा, ‘भारत अगले साल विश्व टी-20 की मेजबानी कर रहा है तो ऐसे में एशिया कप टी-20 एशियाई देशों की तैयारियों के लिए आदर्श मंच होगा. पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संभव नहीं है और श्रीलंका में मानसून का समय होगा, इसलिए सदस्यों की सर्वसम्मत पसंद बांग्लादेश था.’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद 2018 में एशिया कप भारत में होगा, जिसमें 2019 के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे मैच खेले जायेंगे.’ दिलचस्प बात यह है कि एसीसी बैठक में महत्वपूर्ण फैसले किये गये. यह वही संगठन है जो आइसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन के निर्देशों पर बंद होने की स्थिति में पहुंच गया था. बैठक में एशियाई टेस्ट देशों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने क्रिकेट के उभरते देशों में इस खेल के विकास के लिए एसीसी की वार्षिक आय से दो प्रतिशत का योगदान देने का भी फैसला किया. एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में धर्मशाला को एसीसी का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने का प्रस्ताव रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










