हागुड़ भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

हागुड़ भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्तनयी दिल्ली. हॉकी इंडिया ने अगले साल होनेवाले रियो ओलिंपिक खेलों से पहले नील हागुड़ को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. वह इससे पहले भी राष्ट्रीय महिला टीम का मुख्य कोच रह चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का 1985 से 1991 तक […]

विज्ञापन

हागुड़ भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्तनयी दिल्ली. हॉकी इंडिया ने अगले साल होनेवाले रियो ओलिंपिक खेलों से पहले नील हागुड़ को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. वह इससे पहले भी राष्ट्रीय महिला टीम का मुख्य कोच रह चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का 1985 से 1991 तक प्रतिनिधित्व करनेवाले हागुड़ ने कहा, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा. मुझे उनके प्रदर्शन पर गर्व है और खुशी है कि उन्होंने रियो ओलिंपिक 2016 में जगह बनायी है. टीम अपनी कड़ी मेहनत से यहां तक पहुंची है और मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें अगले स्तर पर ले जाने में मदद करुंगा.’ हागुड़ के मुख्य कोच रहते हुए ही भारतीय टीम ने 2013 में हॉ‍की विश्व लीग राउंड दो का खिताब, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत, एशियाई खेल 2014 में कांस्य पदक और राष्ट्रमंडल खेल 2014 में पांचवां स्थान हासिल किया था. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, ‘हमें खुशी है कि नील हागुड़ फिर से भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच का पद संभाल रहे हैं. नील के योग्य नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने पिछले ढाई वर्षों में अच्छी प्रगति की थी और हमें आगे भी इसी तरह के परिणाम की उम्मीद है.’ वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला हाकी टीम ने 36 साल के बाद ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन