अभिनेत्री गीता बसरा के साथ विवाह सूत्र में बंधे हरभजन

Updated:
विज्ञापन

अभिनेत्री गीता बसरा के साथ विवाह सूत्र में बंधे हरभजनएजेंसियां, जालंधरभारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने गुरुवार को लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रही अभिनेत्री गीता बसरा से यहां एक गुरुद्वारे में विवाह कर लिया. क्रीम शेरवानी और लाल पगड़ी में हरभजन जंच रहे थे, जबकि गीता ने पारंपरिक लाल और सुनहरा लहंगा पहना था. विवाह […]

विज्ञापन

अभिनेत्री गीता बसरा के साथ विवाह सूत्र में बंधे हरभजनएजेंसियां, जालंधरभारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने गुरुवार को लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रही अभिनेत्री गीता बसरा से यहां एक गुरुद्वारे में विवाह कर लिया. क्रीम शेरवानी और लाल पगड़ी में हरभजन जंच रहे थे, जबकि गीता ने पारंपरिक लाल और सुनहरा लहंगा पहना था. विवाह समारोह में चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि समेत कई करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने शिरकत की. इससे पहले हरभजन के घर पर मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया था. इनका रिसेप्शन एक नवंबर को दिल्ली में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की उम्मीद है. उनके अलावा युवराज सिंह, विराट कोहली, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को भी न्यौता दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन