डीआरएस में और सुधार की गुंजाइश: वकार

Updated:
विज्ञापन

डीआरएस में और सुधार की गुंजाइश: वकारकराची. पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार युनूस का मानना है कि अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) में और सुधार की गुंजाइश है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि अधिकांश समय डीआरएस में टीवी अंपायर मैदानी अंपायरों के फैसले को बरकरार रखते हैं. वह दुबई में सीनियर […]

विज्ञापन

डीआरएस में और सुधार की गुंजाइश: वकारकराची. पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार युनूस का मानना है कि अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) में और सुधार की गुंजाइश है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि अधिकांश समय डीआरएस में टीवी अंपायर मैदानी अंपायरों के फैसले को बरकरार रखते हैं. वह दुबई में सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे. यूनिस का पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने और टेस्ट शतक बनाने के लिए सम्मान किया गया था. वकार ने मैनेजर इंतिखाब आलम और पाकिस्तान टीम के साथ समारोह में भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यदि अंपायर ने नॉट आउट करार दिया है और रिप्ले बताता है कि गेंद स्टंप पर जा रही थी और 25 प्रतिशत का भी मार्जिन हो, तो फैसला बदल देना चाहिए और बल्लेबाज को आउट दिया जाना चाहिए. फिलहाल अंपायर आम तौर पर मैदानी अंपायरों के फैसले को ही बरकरार रखते हैं.’ उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था पर फिर गौर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि तकनीक को फैसले के सभी पहलुओं को कवर करना चाहिए, जिसमें गेंद की लेंथ और हाइट, साउंड और हॉटस्पॉट शामिल है. वकार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को और टेस्ट दिये जाने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट अभी भी क्रिकेट में सर्वोच्च स्थान पर है और अधिक टेस्ट खेल कर ही खिलाड़ी बेहतर हो सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन