रंगदारी के लिए स्कूल में जड़ा ताला
रंगदारी के लिए स्कूल में जड़ा ताला गोपालगंज. उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही टोला नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र 101 का मतदान केंद्र संख्या- 183 बनाया गया है. स्कूल भवन में निर्माण में रंगदारी के लिए विद्यालय में ताला मार दिया गया है. इसे मतदान प्रभावित होने की आशंका है. बीएलओ बसीर आलम ने […]
रंगदारी के लिए स्कूल में जड़ा ताला गोपालगंज. उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही टोला नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र 101 का मतदान केंद्र संख्या- 183 बनाया गया है. स्कूल भवन में निर्माण में रंगदारी के लिए विद्यालय में ताला मार दिया गया है. इसे मतदान प्रभावित होने की आशंका है. बीएलओ बसीर आलम ने निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन देकर तत्काल पहल करने की अपील की है. बीएलओ ने कहा है कि सर्व शिक्षा अभियान से दो कमरों का निर्माण किया जा रहा है. सेंट्रिंग और छड़ के काम बीस दिनों पूर्व हो चुके हैं. सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता द्वारा ढलाई का काम कराने की तैयारी की गयी है. इस बीच 11 अक्तूबर से स्कूल में ताला मार दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










