एमयू कैंपस में जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरू

Updated:
विज्ञापन

एमयू कैंपस में जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरूबोधगया नंगर पंचायत क्षेत्र में जेनुरुम के तहत जारी है जलापूर्ति योजना पर कामसंवाददाता, बोधगयाबोधगया नगर पंचायत क्षेत्र में जेनुरुम के तहत जारी जलापूर्ति याजना का लाभ अब मगध विश्वविद्यालय कैंपस में रहनेवाले शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी दिलाने के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं. […]

विज्ञापन

एमयू कैंपस में जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरूबोधगया नंगर पंचायत क्षेत्र में जेनुरुम के तहत जारी है जलापूर्ति योजना पर कामसंवाददाता, बोधगयाबोधगया नगर पंचायत क्षेत्र में जेनुरुम के तहत जारी जलापूर्ति याजना का लाभ अब मगध विश्वविद्यालय कैंपस में रहनेवाले शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी दिलाने के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं. इसके तहत एमयू प्रशासन ने नगर पंचायत से संपर्क कर कैंपस के अंदर तक पानी के पाइप लाइन बिछाने पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि, नियम के अनुसार, जेनुरुम के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम सिर्फ कैंपस के बाहर तक ही किया जायेगा व कैंपस के अंदर आवासीय क्षेत्र व विभागों तक पानी पहुंचाने के लिए एमयू प्रशासन को खर्च करना होगा. मंगलवार को इस मसले पर एमयू के अभियंता व डीएसडब्ल्यू ने चर्चा की व जलापूर्ति योजना का लाभ उठाने को लेकर नगर पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू कराने पर निर्णय लिया गया. इसके लिए प्राक्कलन बना कर योजना पर काम शुरू किया जायेगा. जलापूर्ति शुरू हो जाने से बोधगया नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के साथ ही एमयू कैंपस में भी पानी की किल्लत दूर हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन