केजरीवाल ने भी की अपील, नीतीश को करें वोट
केजरीवाल ने भी की अपील, नीतीश को करें वोट नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. तीसरे चरण के मतदान से पूर्व मंगलवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं बिहार के […]
केजरीवाल ने भी की अपील, नीतीश को करें वोट नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. तीसरे चरण के मतदान से पूर्व मंगलवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं बिहार के भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि नीतीश जी को फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दें. ” बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही केजरीवाल नीतीश कुमार की उम्मीदवारी का खुल कर समर्थन कर रहे हैं और दावा करते रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. दिल्ली सरकार की ओर से अगस्त में राजधानी में आयोजित एक सम्मेलन में केजरीवाल ने बिहार के अपने समकक्ष नीतीश कुमार की उम्मीदवारी का समर्थन करने की घोषणा की थी. हालांकि उन्होंने जदयू के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं किया. बिहार में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है. अब तक दो चरणों में 81 सीटों के लिए मतदान हो चुका है. तीसरे चरण के लिए कल मतदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










