दो दुकानों में लगी आग, लाखों की संपती राख
दो दुकानों में लगी आग, लाखों की संपती राख उचकागांव. मीरगंज थाने के लाइन बाजार में दो किराना दुकानों में लगी आग में लाखों की संपती जल गयी है. बताया जाता है कि मीरगंज थाने के लाइन बाजार में शत्रुधन कुमार तथा साबिर हुसैन अगल – बगल में किराना एवं परचून के साथ-साथ स्टेशनरी की […]
दो दुकानों में लगी आग, लाखों की संपती राख उचकागांव. मीरगंज थाने के लाइन बाजार में दो किराना दुकानों में लगी आग में लाखों की संपती जल गयी है. बताया जाता है कि मीरगंज थाने के लाइन बाजार में शत्रुधन कुमार तथा साबिर हुसैन अगल – बगल में किराना एवं परचून के साथ-साथ स्टेशनरी की दुकान चलते थे. दोनों व्यवसायी अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि दोनों दुकानों में आग लगने की सूचना आसपास के लोगो द्वारा दी गयी. दुकानदार जब तक पहुंचे तब तक सारी संपत्ति जल कर राख हो गयी थी. किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. इधर, घटना की खबर पाते ही मीरगंज के थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










