भारत के लोकतंत्र को ही खतरे में डाल दिया : संदीप

Updated:
विज्ञापन

भारत के लोकतंत्र को ही खतरे में डाल दिया : संदीप भ्रष्टाचार मिटाये बिना विकास की कल्पना बेकारराजनीतिक दलों के नेता खुद भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबेदेश को भ्रष्टाचारमुक्त सरकार की है जरूरत फोटो-24गोपालगंज. भारत के लोकतंत्र को ही राजनेताओं ने खतरे में डाल दिया है. देश काफी खतरनाक स्थिति से गुजर रहा है. भ्रष्टाचार […]

विज्ञापन

भारत के लोकतंत्र को ही खतरे में डाल दिया : संदीप भ्रष्टाचार मिटाये बिना विकास की कल्पना बेकारराजनीतिक दलों के नेता खुद भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबेदेश को भ्रष्टाचारमुक्त सरकार की है जरूरत फोटो-24गोपालगंज. भारत के लोकतंत्र को ही राजनेताओं ने खतरे में डाल दिया है. देश काफी खतरनाक स्थिति से गुजर रहा है. भ्रष्टाचार मिटाये बिना विकास की कल्पना तक बेकार है. आज जिस दौर की राजनीति हो रही है, उससे स्पष्ट है कि लोकतंत्र कमजोर हो चुका है. खुद राजनीतिक दल के नेता जब भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हो तो उनसे क्या उम्मीद की जायेगी. उक्त बातें मैगसे अवार्ड से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय ने पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आम लोगों को जागरूक होना होगा. जब तक भ्रष्टाचार को नहीं मिटाया जायेगा, तब तक न तो समाज का उत्थान होगा न विकास. आज जरूरत आ गयी है कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हम सभी आगे आएं. संदीप पांडेय गोपालगंज में सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अधिवक्ता मोती लाल के पक्ष में गोपालगंज विस क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह फैल चुका है. भ्रष्टाचार की जड़ में राजनीतिक दल डूबे हुए हैं. जब तक विधानसभा में स्वच्छ एवं ईमानदार लोग चुन कर नहीं जायेंगे तब तक स्वस्थ्य लोकतंत्र की कल्पना बेकार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन