शास्त्री-नाइक के बीच कथित टकराव पर चर्चा करेगा एमसीए
शास्त्री-नाइक के बीच कथित टकराव पर चर्चा करेगा एमसीएमुंबईमुंबई क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति वानखेड़े स्टेडियम के क्यूरेटर सुधीर नाइक की भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री के खिलाफ दायर की शिकायत पर 30 अक्तूबर को चर्चा करेगी. नाइक ने शास्त्री पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है. एमसीए के संयुक्त सचिव पीवी शेट्टी ने […]
शास्त्री-नाइक के बीच कथित टकराव पर चर्चा करेगा एमसीएमुंबईमुंबई क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति वानखेड़े स्टेडियम के क्यूरेटर सुधीर नाइक की भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री के खिलाफ दायर की शिकायत पर 30 अक्तूबर को चर्चा करेगी. नाइक ने शास्त्री पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है. एमसीए के संयुक्त सचिव पीवी शेट्टी ने बताया कि उन्हें पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज नाइक की शिकायत मिली है और प्रबंधन समिति इस पर चर्चा करेगी. शेट्टी ने कहा, ‘नाइक ने एमसीए में शिकायत दर्ज की है. यह मसला एमसीए प्रबंध समिति की 30 अक्तूबर को होनेवाली बैठक में उठाया जायेगा.’ एमसीए के अन्य संयुक्त सचिव उन्मेश खानविलकर ने कहा, ‘हम इस शिकायत को प्रबंध समिति में रखेंगे. नाइक ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके और शास्त्री के बीच बहस हुई थी और भारतीय टीम के निदेशक ने उनके लिए अपशब्दों का उपयोग किया था.’ जहीर खान के भी कोच क्यूरेटर ने मुंबई क्रिकेट संघ से शिकायत की. नाइक ने अपनी शिकायत में कहा है कि शास्त्री ने मैच के बीच में उनसे पूछा कि वह पिच के बारे में क्या सोचते हैं और इस बीच उन्होंने असंसदीय भाषा का उपयोग किया. यही नहीं गेंदबाजी कोच बी अरुण ने इसी मसले को लेकर उनके सहयोगी मामुनकर अपना गुस्सा उतारा.नाइक ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन स्पिनरों की मददगार पिच चाहता था, जो कि आखिरी क्षणों संभव नहीं था. दक्षिण अफ्रीका ने मैच में चार विकेट पर 438 रन बनाये और भारत 214 रन से हराकर सीरीज 2-3 से गंवा बैठा था. बीसीसीआइ सचिव अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा था कि बोर्ड शास्त्री के नाइक के साथ कथित बहस पर गौर करेगा. ठाकुर ने कहा कि इस साल की शुरुआत में पर्थ में विश्व कप के दौरान प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक के पत्रकार को विराट कोहली के अपशब्द कहने के दौरान जैसे मानक कार्य प्रक्रिया अपनायी गयी थी इस बार भी वैसा ही किया जायेगा. ठाकुर ने कहा था, ‘हम टीम निदेशक (शास्त्री) के कथित तौर पर वानखेड़े स्टेडियम के क्यूरेटर से बहस करने के मामले पर गौर करेंगे. हमने ऑस्ट्रेलिया (कोहली और भारतीय पत्रकार के बीच की घटना का जिक्र किए बगैर कहा) में भी ऐसा ही किया था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










