वेतन नर्धिारण के लिए नामित हुए लिपिक
गोपालगंज : नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीपीओ स्थापना से मिला. इस दौरान वेतन निर्धारण के तहत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. शिष्टमंडल ने वेतन निर्धारण में प्रखंड स्तर से आ रही समस्याओं से डीपीओ स्थापना को अवगत कराया. […]
गोपालगंज : नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीपीओ स्थापना से मिला. इस दौरान वेतन निर्धारण के तहत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. शिष्टमंडल ने वेतन निर्धारण में प्रखंड स्तर से आ रही समस्याओं से डीपीओ स्थापना को अवगत कराया.
अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जान-बूझ कर अवरोध पैदा किया जा रहा है. इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग शिष्टमंडल ने की. डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने निष्पादन के लिए 26, 27 तथा 28 अक्तूबर की तिथि भी निर्धारित कर दी. डीपीओ स्थापना ने कहा कि सभी प्रखंडों के बीइओ तथा प्रखंड साधनसेवी संबंधित बीआरसी में उपस्थित होकर सेवापुस्तिका का संधारण, वेतन निर्धारण प्रपत्र को भरने के साथ ही अनुपस्थिति विवरणी कराना सुनिश्चित करेंगे.
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रत्येक प्रखंड पर दो -दो प्रतिनिधियों की उपस्थिति पर भी डीपीओ स्थापना तथा प्राथमिक शिक्षक संघ में सहमति बनी. डीपीओ स्थापना ने इस कार्य के लिए प्रत्येक प्रखंड के लिए एक-एक लिपिक को भी नामित किया. प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि सेवापुस्तिका सत्यापन व वेतन निर्धारण प्रपत्र शिक्षकों द्वारा ससमय जमा नहीं करने पर सारी जिम्मेवारी उनकी होगी. मौके पर शिक्षक नेता छोटे लाल गुप्ता, विनोद सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, अवध बिहारी सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, सुमित मिश्रा, विश्वरंजन स्वरूप पाठक व अरविंद तिवारी आदि थे.
प्रखंड शिक्षकों का नाम लिपिक बैकुंठपुर शंकर महतो, बृजकिशोर सिंह रामाकिशोर कुमारसिधवलिया रजनी कांत तिवारी, शंकर यादव आशुतोष कुमार श्रीवास्तवबरौली मनोज यादव, सत्येंद्र कुमार हरेंद्र प्रसाद मांझा रमेश कुमार, सोनू अली सत्येंद्र सिंहगोपालगंज सुनिल कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह मिठू प्रसाद थावे मासुक अली,
अशोक सिंह विनोद कुमार सिंहकुचायकोट विक्रमा चौधरी, वाल्मिकी प्रसाद अनिल कुमार पंचदेवरी आमोद तिवारी, केशव तिवारी नरेश कुमार कटेया विश्वरंजन स्वरूप पाठक, सुनील चौबे शिव नारायण बैठा भोरे प्रमोद कुमार मिश्र, लालजी यादव उपेंद्र कुमार विजयीपुर उपेंद्र पांडेय, गजेंद्र सिंह विनोद कुमार फुलवरिया मुन्ना प्रसाद सत्येंद्र कुमार सिंह उचकागांव संजीव तिवारी, अकबर हुसैन सुरेश कुमार चौधरी हथुआ छोटे लाल प्रसाद, सत्येंद्र कुमार राय अखिलेश कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










