बिहार का मिजाज नहीं समझ सके शाह : त्यागी
बिहार का मिजाज नहीं समझ सके शाह : त्यागीपटना. जदयू के प्रधान महासचिव अौर राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों में जनता का स्पष्ट रुख साफ दिख रहा है. बिहार की जनता ने महागंठबंधन को अपना पूरा समर्थन दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार के मिजाज को […]
बिहार का मिजाज नहीं समझ सके शाह : त्यागीपटना. जदयू के प्रधान महासचिव अौर राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों में जनता का स्पष्ट रुख साफ दिख रहा है. बिहार की जनता ने महागंठबंधन को अपना पूरा समर्थन दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार के मिजाज को समझ नहीं सके. महागंठबंधन भारी जीत की तरफ बढ़ रहा है और अगले तीन चरणों में भी वह पहले दो चरणों की तरह आगे बढ़ेगा. साक्षी महाराज और शत्रुघ्न सिन्हा के आ रहे बयान से एनडीए की जो हवा निकल गयी है उसके संकेत मिल चुके हैं. अमित शाह बिहार चुनाव में बेअसर हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब केंद्र व राज्य का भाजपा नेतृत्व बिहार विधानसभा चुनाव में हार का ठिकरा किसके सर फोड़ा जाये इस पर लगा हुआ है. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार गैर भाजपावाद की राजनीति प्रदर्शित हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










