मां के जयकारे से गूंजे गांव-जेवार
गोपालगंज : या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता… आदि शक्ति के बीज मंत्र के जयघोष के साथ सोमवार को मां का दरबार खुलते ही गांव से शहर तक पूरा इलाका भक्ति रस से ओत-प्रोत हो गया. सोमवार को सप्तमी तिथि में दिन के 10.30 बजे से देवी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में वैदिक मंत्र […]
गोपालगंज : या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता… आदि शक्ति के बीज मंत्र के जयघोष के साथ सोमवार को मां का दरबार खुलते ही गांव से शहर तक पूरा इलाका भक्ति रस से ओत-प्रोत हो गया. सोमवार को सप्तमी तिथि में दिन के 10.30 बजे से देवी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में वैदिक मंत्र गूंजने लगे. धार्मिक रीति-रिवाज से मां का पट खुलते ही श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ पंडालों में एवं मंदिरों में उमड़ पड़ी. पट खुलते ही जिले भर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन शुरू हो गया.
बरौली के बढ़ेया मोड़ स्थित नव युवक दुर्गा पूजा समिति समेत अन्य पूजा पंडालों में भी दर्शन-पूजन को भीड़ उमड़ रही है. शहर स्थित कई पंडालों में श्रद्धालु देर रात तक जुटते रहे. मां की सजीली प्रतिमाएं और विभिन्न आकृतियों के बने पंडाल जहां आकर्षण का केंद्र बने हैं. वहीं आस्था एवं भक्ति की चहुंओर बहती बयार के बीच रंगबिरंगी रौशनी से जगमगाते चौक-चौराहे अद्भुत नजारा पेश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










