जात-पांत पर टिकी है महागंठबंधन की नींव : गिरीश
जात-पांत पर टिकी है महागंठबंधन की नींव : गिरीश फोटो नं-20गोपालगंज. बिहार में महागंठबंधन की नींव जात-पांत पर टिकी हुई है. बड़े भाई राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं छोटे भाई नीतीश कुमार जात-पांत की राजनीति में विश्वास रखते हैं. हर स्तर पर महागंठबंधन के द्वारा समाज में जात-पांत का जहर भरा जा रहा है. उक्त […]
जात-पांत पर टिकी है महागंठबंधन की नींव : गिरीश फोटो नं-20गोपालगंज. बिहार में महागंठबंधन की नींव जात-पांत पर टिकी हुई है. बड़े भाई राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं छोटे भाई नीतीश कुमार जात-पांत की राजनीति में विश्वास रखते हैं. हर स्तर पर महागंठबंधन के द्वारा समाज में जात-पांत का जहर भरा जा रहा है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद डॉ गिरीश कुमार संघी ने कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जब राजद सुप्रीमो पर विश्वास कर सत्ता उनके हाथों में सौंपी, तो उन्होंने समाज में जाति -पाती का जहर घोलने का काम किया. इतना ही नहीं बिहार को जंगल राज बना कर रख दिया. बिहार में दिनदहाड़े लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं होने लगीं. राजद के पिछले 15 वर्षों के शासन काल में अापराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई. नीतीश कुमार ने जिस जंगल राज के विरोध में बिहार की जनता से सत्ता मांगी, सत्ता मिलने पर जंगल राज बनाने में जुट गये हैं. बिहार की जनता बड़े भाई और छोटे भाई की नियति से अवगत हो चुकी है. अबकी चुनाव में जनता के बीच महागंठबंधन की दाल नहीं गलेगी. बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है. जिले के सभी छह सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा. इस मौके पर दीपक कुमार अग्रवाल, ब्रजनंदन जायसवाल, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










