हथुआ में 19 व भोरे में 12 नामांकन वैध
हथुआ में 19 व भोरे में 12 नामांकन वैध हथुआ. गुरुवार को हथुआ अनुमंडल कार्यालय में भोरे एवं हथुआ विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद जहां हथुआ में 19 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गये, वहीं भोरे में 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. […]
हथुआ में 19 व भोरे में 12 नामांकन वैध हथुआ. गुरुवार को हथुआ अनुमंडल कार्यालय में भोरे एवं हथुआ विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद जहां हथुआ में 19 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गये, वहीं भोरे में 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. हथुआ के निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम ने बताया कि हथुआ विधानसभा क्षेत्र से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा था. इनमें आप और हम पार्टी के उम्मीदवार मुकीम अंसारी का नामांकन पत्र अवैध पाया गया. भोरे के निर्वाची पदाधिकारी नुरुल एन ने बताया कि सभी 12 नामांकन पत्र वैध पाये गये. स्क्रूटनी के दौरान प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार उपाध्याय एवं राजा भइया प्रजापति के साथ सभी प्रत्याशी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










