महिलाओं के विकास के लिए केंद्र तत्पर : स्मृति इरानी

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं के विकास के लिए केंद्र तत्पर : स्मृति इरानी संवाददाता, पटनाकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति रानी ने एनडीए का समर्थन करने के लिए महिला मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह विकास और परिवर्तन के लिए वोट दिया है उसी तरह आगे भी एनडीए का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

महिलाओं के विकास के लिए केंद्र तत्पर : स्मृति इरानी संवाददाता, पटनाकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति रानी ने एनडीए का समर्थन करने के लिए महिला मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह विकास और परिवर्तन के लिए वोट दिया है उसी तरह आगे भी एनडीए का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के उत्थान आर्थिक स्वाबलंबन, विकास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए कृतसंकल्प है. इसके लिए उन्होंने स्कूलों में शौचालय और मुद्रा योजना की चर्चा की. श्रीमती इरानी गुरुवार को भाजपा कार्यालय से बात कर रहे थे. श्रीमती इरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के जरिये महिलाओं को आत्म सम्मान की भावना जगायी. उनका सशक्तीकरण किया. पहली बार देश की कोई सरकार ने महिला की चिंता की है. एनडीए महिलाओं के जीवन में बदलाव के लिए तत्पर है. उन्होंने बताया कि अब तक 30 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है, इसका सबसे अधिक लाभ गरीब महिलाओं को हुआ है. जिनके घरों में धूएं का चूल्हा जलता था. उन्होंने बताया कि दो-तीन साल में बिहार में रेप की घटना में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि विकास के साथ कानून और व्यवस्था की मजबूत करेगी.केंद्रीय मंत्री श्रीमती इरानी ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि मोतिहारी में खुलने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय महात्मा गांधी के नाम पर हो. जब केंद्र में हमारी सरकार बनी तो लोगों की इच्छा पूरी की और विश्वविद्यालय का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. बिहार में शिक्षा की समस्या का समाधान कैसे हो. इसके लिए हमलोग प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि निश्चित समय में काम करने वाली सरकार ही विकास ला सकती है. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजना से काफी लाभ होगा. महिलाओं के आर्थिक स्वाबलंबन में भाजपा मदद करेगी. उन्होंने कहा कि महिलाएं, नौजवान, वरिष्ठ नागरिक परिवर्तन की इच्छा को लेकर बूथ पर जाएं, ताकि बिहार विकास के रास्ते पर चल सके. चुनाव प्रचार में लालू प्रसाद बीफ के मुद्दा उठाये जाने पर कहा कि जब उनके पास विकास जैसा मुद्दा नहीं है तब उनकी भाषा मर्यादा में नहीं रहती. इस मौके पर भाजयुमो के अनामिका सिंह, भाजपा के प्रवक्ता संजय मयूख, अजफर शम्सी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन