राजस्थान के तीन विकेट पर 102 रन

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान के तीन विकेट पर 102 रनकोलकाता. राजस्थान ने वर्षा से प्रभावित रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां बंगाल के खिलाफ तीन विकेट पर 102 रन बनाये. राजस्थान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वीर प्रताप सिंह ने सूर्य प्रकाश सुवालका (18) और प्रज्ञान ओझा […]

विज्ञापन

राजस्थान के तीन विकेट पर 102 रनकोलकाता. राजस्थान ने वर्षा से प्रभावित रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां बंगाल के खिलाफ तीन विकेट पर 102 रन बनाये. राजस्थान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वीर प्रताप सिंह ने सूर्य प्रकाश सुवालका (18) और प्रज्ञान ओझा ने अंकित लांबा (07) को पवेलियन भेज कर टीम का स्कोर दो विकेट पर 46 रन कर दिया. सलामी बल्लेबाज विनीत सक्सेना (नाबाद 31) और अशोक मेनारिया (40) ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़ कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ओझा ने मेनारिया को बोल्ड करके मेहमान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 101 रन कर दिया. दिन का खेल समाप्त घोषित किये जाने पर पुनीत यादव सक्सेना का साथ निभा रहे थे, जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है. बारिश के कारण गुरुवार सिर्फ 43.2 ओवरों का खेल हो गया. ओझा ने 24 रन देकर दो, जबकि वीर प्रताप ने 34 रन देकर एक विकेट चटकाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन