एथलेटक्सि को पहली बार मिलेगा हाइ परफोर्मेंस निदेशक

Updated:
विज्ञापन

एथलेटिक्स को पहली बार मिलेगा हाइ परफोर्मेंस निदेशकनयी दिल्ली. भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास के पहली बार देश में ट्रैक एवं फील्ड खेलों के लिए हाइ परफोर्मेस निदेशक की नियुक्ति की जायेगी. इसका लक्ष्य 2020 ओलिंपिक से पदक जीतना है. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एथलेटिक्स के लिए हाई परफोर्मेंस मैनेजर का नया पद बनाने के […]

विज्ञापन

एथलेटिक्स को पहली बार मिलेगा हाइ परफोर्मेंस निदेशकनयी दिल्ली. भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास के पहली बार देश में ट्रैक एवं फील्ड खेलों के लिए हाइ परफोर्मेस निदेशक की नियुक्ति की जायेगी. इसका लक्ष्य 2020 ओलिंपिक से पदक जीतना है. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एथलेटिक्स के लिए हाई परफोर्मेंस मैनेजर का नया पद बनाने के भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रस्ताव को आधिकारिक स्वीकृति दे दी है. ट्रैक एवं फील्ड के पास भी अब हॉकी की तरह इस तरह का हाइ प्रोफाइल पद होगा. ओलिंपियन और अमेरिका में रहनेवाले कोच 73 सालों के डेरेक बूसी को एथलेटिक्स के लिए पहला हाइ परफोर्मेंस निदेशक बनाया जा सकता है. वह अतीत में कई देशों में इसी तरह के पद पर काम कर चुके हैं. बूसी का भारत से रिश्ता भी है क्योंकि उनके दादा का जन्म पुणे में हुआ था. साइ के एक सूत्र ने कहा, ‘साइ ने हाइ परफॉर्मेंस निदेशक की नियुक्ति के एएफआइ के प्र्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृति दे दी है. अंतिम स्वीकृति के लिए फाइल खेल मंत्रालय के पास जायेगी.’ उन्होंने कहा, ‘यह एक महत्वाकांक्षी योजना है और इसके पीछे यह विचार है कि हमें 2020 ओलिंपिक से एथलेटिक्स में ओलिंपिक पदक जीतने को लक्ष्य बनाना चाहिए.’ पता चला है कि हाइ परफॉर्मेंस मैनेजर को प्रति माह सात से आठ हजार डॉलर का वेतन पैकेज दिया जा सकता है. बूसी को 2020 में तोक्यो में होनेवाले ओलिंपिक तक पांच साल के लिए नियुक्त किया जा सकता है. इस कोच के प्रभार संभालने के बाद इस संबंध में विजन दस्तावेज पेश करने की भी उम्मीद है. हाइ परफॉर्मेंस निदेशक को जमीनी स्तर विकास कार्यक्रम की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. इसके अलावा राष्ट्रीय शिविर का कार्यक्रम, शीर्ष खिलाड़ियों को विदेशी अनुभव और कोचों की नियुक्ति के मुद्दे को भी वह देखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन