गंडक नहर से लापता छात्र नहीं मिलने पर फूटा जनाक्रोश

Updated:
विज्ञापन

उचकागांव : गंडक नहर में जिउतिया के मौके पर नहाने गये दस वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार का कोई सुराग दूसरे दिन भी नहीं मिला. अधिकारी दोपहर तक गोताखोरों के साथ छात्र की तलाश में जुटे रहे. जब ग्रामीण निराश हो गये, तो उनका आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर नहर […]

विज्ञापन

उचकागांव : गंडक नहर में जिउतिया के मौके पर नहाने गये दस वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार का कोई सुराग दूसरे दिन भी नहीं मिला. अधिकारी दोपहर तक गोताखोरों के साथ छात्र की तलाश में जुटे रहे.

जब ग्रामीण निराश हो गये, तो उनका आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर नहर की पटरी वाली सड़क को भी जाम कर दिया. स्थिति विस्फोटक होने लगी.

पुलिस के द्वारा चुनाव को लेकर बनाये गये चेक पोस्ट को भी तोड़ दिया गया. बाद में पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी की गयी. ग्रामीणों को जब पता चला कि एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच रही है और स्थानीय अधिकारी भी लौट गये, तो उनके पास आंदोलन के शिवाय दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन