ePaper

गंडक नदी से नाव पर 450 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 10 Sep 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
गंडक नदी से नाव पर 450 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाने के खाप थाने के मकसूदपुर मलाही टोला स्थित गंडक नदी किनारे से एक छोटी नाव पर लदी 50 पेटी देसी शराब जब्त की.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाने के खाप थाने के मकसूदपुर मलाही टोला स्थित गंडक नदी किनारे से एक छोटी नाव पर लदी 50 पेटी देसी शराब जब्त की. कुल 450 लीटर शराब बरामद की गयी है. जानकारी के अनुसार, छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. हालांकि, टीम ने नाव से भारी मात्रा में शराब जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार गंडक नदी इलाके में सघन छापामारी व सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अवैध कारोबारियों की सूचना देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन