वेतनमान के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Published at :27 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
वेतनमान के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

-डीइओ का किया घेराव-डीएम को सौंपा ज्ञापनफोटो न.11,12संवाददाता.गोपालगंजपरिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा नगर के आंबेडकर चौक पर वेतनमान के लिये एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया गया. धरना समाप्ति के बाद सैकड़ों शिक्षक थाली बजाते हुए समाहरणालय पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के नाम वेतनमान के लिए डीएम को एक ज्ञापन सौंपा. इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष राकेश […]

विज्ञापन

-डीइओ का किया घेराव-डीएम को सौंपा ज्ञापनफोटो न.11,12संवाददाता.गोपालगंजपरिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा नगर के आंबेडकर चौक पर वेतनमान के लिये एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया गया. धरना समाप्ति के बाद सैकड़ों शिक्षक थाली बजाते हुए समाहरणालय पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के नाम वेतनमान के लिए डीएम को एक ज्ञापन सौंपा. इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार भारती ने दी. शिक्षकों ने डीएम से ज्ञापन को सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया. जिलाध्यक्ष ने धरनास्थल पर संबोधन के दौरान कहा कि जब तक सरकार वेतनमान नहीं देती है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवंशी के नेतृत्व में 30 मार्च को विधान सभा का घेराव किया जायेगा. मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष दीनानाथ साह, नीलमणि शाही, देव कुमार, राजेश्वर प्रसाद, हेमंत कुमार यादव, मनीष कुमार, विपिन बिहारी सिंह, विष्णु कांत शुक्ला, मीडिया प्रभारी राजन राम व राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन