आइये, अपने विरासत पर इतराइये थावे महोत्सव

Published at :27 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
आइये, अपने विरासत पर इतराइये थावे महोत्सव

गोपालगंज. हे गोपालगंज वासियों, आज मैं थावे महोत्सव अपना चौथा वर्ष पूरा करूंगा. शैशवावस्था से निकल कर मैं अब बाल्यावस्था में पहुंच गया हूं. आज उत्सव के बीच जश्न मनेगा. जिला को जो विरासत मिला है, आप उस पर इतराइये तथा मेरे चौथे वर्ष के उत्सव पर आप भी मुस्कुराइये. राज्य में महोत्सवों के दौर […]

विज्ञापन

गोपालगंज. हे गोपालगंज वासियों, आज मैं थावे महोत्सव अपना चौथा वर्ष पूरा करूंगा. शैशवावस्था से निकल कर मैं अब बाल्यावस्था में पहुंच गया हूं. आज उत्सव के बीच जश्न मनेगा. जिला को जो विरासत मिला है, आप उस पर इतराइये तथा मेरे चौथे वर्ष के उत्सव पर आप भी मुस्कुराइये. राज्य में महोत्सवों के दौर में वर्ष 2015 के रूप में राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा 21 वें महोत्सव के रूप में गोपालगंज जिला को थावे महोत्सव के रूप में एक अतुलीय धरोहर दिया गया. जोश उत्सुकता और आनंद के बीच चले आ रहे प्रति वर्ष के इस दौर में टीका -टिप्पणी करनेवाले भी पीछे नहीं रहे हैं. इस बार भी एक वर्ग ऐसा है जो महोत्सव को राष्ट्रीय रूप देने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहा है. वहीं, कई लोग इस पर टीका -टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे. थावे महोत्सव मां भवानी के गोद में जन्म लिया और प्रतिवर्ष पल-बढ़ रहा है. जरा सोचिए कौन इससे उत्साहित नहीं होगा और कौन भाग लेना नहीं चाहेगा. यहां कोई इसमें नाम दर्ज ही करा लिया, तो क्या हो गया नाम तो जिला का ही होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन