मीरगंज में स्थिति सामान्य, प्रशासन चौकस

संवाददाता, मीरगंजमीरगंज नगर में हालात धीरे -धीरे सामान्य होने लगे हैं. शुक्रवार को मीरगंज बाजार में आम दिनों की तरह खुला पर गहमा गहमी कम रही. नगर के गलामंडी, दाल मंडी, चूड़ी मुहल्ला, मिल रोड, सोनार टोली समेत सभी क्षेत्रों में लोग सामान्य नजर आये. हालांकि प्रशासन कोई भी खतरा मोल न लेते हुए पुलिस […]
संवाददाता, मीरगंजमीरगंज नगर में हालात धीरे -धीरे सामान्य होने लगे हैं. शुक्रवार को मीरगंज बाजार में आम दिनों की तरह खुला पर गहमा गहमी कम रही. नगर के गलामंडी, दाल मंडी, चूड़ी मुहल्ला, मिल रोड, सोनार टोली समेत सभी क्षेत्रों में लोग सामान्य नजर आये. हालांकि प्रशासन कोई भी खतरा मोल न लेते हुए पुलिस बल को नगर में तैनात कर रखा है. प्रभावित क्षेत्र के चौक चौराहों पर रात में भी गहन निगरानी हुई तथा स्थानीय पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रति नियुक्त कर जिम्मेवारी सौंप दी गयी थी. नगर में फायर ब्रिगेड गाड़ी की सेवा लेकर साफ सफाई का काम भी पूरा हो गया. इसके बाद फिनायल तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कर दिया गया. नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार ने बताया कि माहौल सामान्य हो चला है. वही हथुआ एसडीओ तथा एसडीपीओ ने शुक्रवार को भी नगर का परिभ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा स्थिति को सामान्य बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










