ePaper

श्रीपुर में लग्जरी कार व बाइक से 269 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 19 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीपुर में लग्जरी कार व बाइक से 269 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

फुलवरिया. शुक्रवार को श्रीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 269 लीटर अवैध शराब बरामद की.

विज्ञापन

फुलवरिया. शुक्रवार को श्रीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 269 लीटर अवैध शराब बरामद की. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मिश्र बतरहा बाजार के पास वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी हुंडई आइ-20 कार को रोकने की कोशिश की गयी, लेकिन पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया. तलाशी में कार से 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 207 लीटर बतायी गयी. दूसरी कार्रवाई शाहपुर बतरहा में की गयी, जहां एक बाइक की डिक्की से 62 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. यहां भी तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया तथा दोनों मामलों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन