गोपालगंज. भारतीय बहुजन कांग्रेस के द्वारा बरौली प्रखंड के विशुनपुरा मोड़ पर शासक बनो सभा का आयोजन किया गया. सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद नायक ने संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की मृत्यु दिवस पर केंद्र की कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाबरी विध्वंस कर के धर्म निरपेक्ष संविधान को नुकसान पहुंचाया.कांग्रेस की इंद्र गांधी और भाजपा के वाजपेयी के शासन काल में अहिंसा के पथ दर्शक भगवान बुद्ध के जन्म दिवस बुद्ध पूर्णिमा के दिन हिंसा का प्रतीक विस्फोटक पोखरण में किया गया. वही प्रदेश अध्यक्ष मंजु कुमारी चौहान ने कहा कि वर्ष 2015 की विहार विधान सभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ कर सत्ता प्राप्त करेगी. गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले लोगों को तमाम राजनीतिक पार्टियों को छोड़ कर भारतीय बहुजन कांग्रेस का सदस्य बने. इस मौके पर शारदा देवी, चंदा कुमारी, कौशल्या देवी, पूनम कुमारी आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
शासक बनो सभा का हुआ आयोजन
गोपालगंज. भारतीय बहुजन कांग्रेस के द्वारा बरौली प्रखंड के विशुनपुरा मोड़ पर शासक बनो सभा का आयोजन किया गया. सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद नायक ने संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की मृत्यु दिवस पर केंद्र की कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की भाजपा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement