180 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर किये गये गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
180 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर किये गये गिरफ्तार

गोपालगंज. जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. रविवार को फुलवरिया थाना क्षेत्र के गद्दी टोला बथुआ बाजार के समीप वाहन जांच के दौरान 180 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान माझा थाना क्षेत्र के देवपुर पूर्वी टोला निवासी दिलीप कुमार जगदीश और थावे थाना क्षेत्र के कवि बिलासपुर गांव के निवासी मिंटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों तस्कर टेंपो में शराब की खेप लेकर जा रहे थे, जिसे जब्त कर लिया गया. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि जिले में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन