कश्मीर में सेना ने गोपालगंज के 60 लोगों को बचाया

Updated at : 11 Sep 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में सेना ने गोपालगंज के 60 लोगों को बचाया

गोपालगंज : जम्मू-कश्मीर की आपदा में फंसे गोपालगंज के 60 लोगों को सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सभी लोगों को मंगलवार की संध्या जम्मू एयरपोर्ट पर लाया गया. एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों ने अपने परिजनों को फोन कर सकुशल होने की बात कही. शुक्रवार तक इनके घर पहुंचने की संभावना है. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जम्मू-कश्मीर की आपदा में फंसे गोपालगंज के 60 लोगों को सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सभी लोगों को मंगलवार की संध्या जम्मू एयरपोर्ट पर लाया गया.

एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों ने अपने परिजनों को फोन कर सकुशल होने की बात कही. शुक्रवार तक इनके घर पहुंचने की संभावना है. ये जम्मू-कश्मीर के रामबाग शहर में सात दिनों से फंसे थे.

सुरक्षित बाहर निकाले गये लोगों में सदर प्रखंड के बसडिला गांव निवासी युनूस अली, प्रमोद कुमार, ललन कुमार, मशान थाना गांव के राजेश कुमार, अवधेश कुमार, बरौली के अनुज कुमार, सूरज कुमार आदि शामिल हैं. इनके घरों में खुशी लौट आयी है. वहीं अब भी कई लोगों के फंसे होने की भी सूचना है. उनकी कोई खबर पर नहीं मिल पा रही है. ऐसे में उनके परिजन परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन