गोपालगंज के सेमरा बाजार से 14 वर्षीय बालक लापता, 30 जुलाई से रितेश कुमार की तलाश में जुटे परिजन

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 104. लापता बालक की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

फोटो नं 104. लापता बालक की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के सेमरा बाजार से 14 वर्षीय रितेश कुमार 30 जुलाई से लापता है. परिजनों ने उसे खोजने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बाजार से 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता बालक की पहचान सेमरा बाजार के योगीपुर गांव निवासी छोटेलाल सिंह के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, रितेश कुमार 30 जुलाई को सेमरा बाजार से अचानक लापता हो गया. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है. बताया गया है कि रितेश का रंग गोरा है और उसकी लंबाई करीब साढ़े चार फीट है.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

रितेश के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन काफी परेशान हैं.

पुलिस ने शुरू की बालक की तलाश

मामले की सूचना गोपालपुर थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस बालक की तलाश में जुटी है और विभिन्न संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है.

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रितेश कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल निकटतम थाना या उसके परिजनों को सूचित करें. साथ ही सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गयी है, ताकि बालक का जल्द पता लगाया जा सके.


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन