गोपालगंज में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 03- आम लोगों की समस्याओं को सुनते शिक्षामंत्र | Prabhat Khabar Network

आम लोगों की समस्याओं को सुनते शिक्षामंत्र | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सड़क, बिजली, शिक्षा और राजस्व से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Gopalganj News: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को गोपालगंज के डुमरिया स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क, बिजली, शिक्षा, राजस्व समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों से मंत्री को अवगत कराया.

शिक्षा मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण जरूरी

मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. अधिकारियों को समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया गया.

लोगों ने मंत्री का जताया आभार

जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए तत्काल निर्देश दिये जाने पर शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन