बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंंभीर रूप से घायल
Updated at : 17 Jan 2020 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवरिया : श्रीपुर ओपी क्षेत्र के श्रीपुर खास गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को मरछिया देवी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. […]
विज्ञापन
फुलवरिया : श्रीपुर ओपी क्षेत्र के श्रीपुर खास गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को मरछिया देवी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में मोहन प्रसाद साह, उसकी पत्नी मनु देवी व पुत्र मुन्ना कुमार शामिल हैं.
घायल मनु देवी ने अपने ससुर मोतीलाल प्रसाद साह, भावज, सास व देवर दीपू कुमार के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है. धमकी दी गयी कि इस मामले को लेकर यदि थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी, तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना. बहरहाल, श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल के द्वारा लिखित शिकायत की गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




