ePaper

मौसम का बदला रुख, कल से कोल्ड फ्रंट सताने को तैयार

Updated at : 09 Dec 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम का बदला रुख, कल से कोल्ड फ्रंट सताने को तैयार

गोपालगंज : मौसम लगातार सर्द हो रहा है. हिमांचल में बर्फबारी का असर जिले में दिखने लगा है. सर्दी के तेवर तीखे होने के बाद भी इसे हल्के में लेने वाले बीमार पड़ रहे हैं. सर्दी, जुकाम, बुखार व शरीर दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या सदर अस्पताल के साथ ही निजी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मौसम लगातार सर्द हो रहा है. हिमांचल में बर्फबारी का असर जिले में दिखने लगा है. सर्दी के तेवर तीखे होने के बाद भी इसे हल्के में लेने वाले बीमार पड़ रहे हैं. सर्दी, जुकाम, बुखार व शरीर दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या सदर अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में बढ़ गयी है. सांस के मरीजों को खास दिक्कत हो रही है.

रविवार की सुबह सूर्य की किरण धरती पर पहुंची और इसकी वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली. कारण कि तापमान में मामूली बढ़ाव भी हुआ है. सुबह वातावरण में ठंड घुली रही, ग्रामीण इलाके में हल्‍का कोहरा भी बना, मगर दिन चढ़ते और सूरज की रोशनी होते ही छंट भी गया.
कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था वहीं यह बढ़कर अब 12.8 डिग्री पर पहुंच गया है जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक है. वहीं अधिकतम पारा 25.2 डिग्री पर है, जो सामान्‍य से एक डिग्री कम है. वहीं आर्द्रता अधिकतम 82 और न्‍यूनतम 65 फीसदी दर्ज की गयी. मौसम की यह स्थिति अभी एक-दो दिन और ऐसी ही रहेगी.
इसके बाद जम्मू-कश्मीर से चल चुका कोल्ड फ्रंट गोपालगंज समेत उत्तर बिहार तक पहुंच जायेगा, जिससे एक बार फिर से यहां ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग की ओर से जारी सप्‍ताह भर के अनुमान के अनुसार 12 और 13 दिसंबर को मौसम का रुख एक बार फिर से बदल सकता है और बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन