ePaper

महिला के पेट में था दर्द, झोलाछाप डॉक्टर ने किया गर्भाशय का ऑपरेशन, मौत

Updated at : 07 Dec 2019 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के पेट में था दर्द, झोलाछाप डॉक्टर ने किया गर्भाशय का ऑपरेशन, मौत

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के भाटपाररानी में खामपार थाना क्षेत्र के बिरमापट्टी टोला लक्ष्मीपुर निवासी एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन झोलाछाप डॉक्टर ने कर दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतका लाल बहादुर की पत्नी लीलावती देवी थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के भाटपाररानी में खामपार थाना क्षेत्र के बिरमापट्टी टोला लक्ष्मीपुर निवासी एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन झोलाछाप डॉक्टर ने कर दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतका लाल बहादुर की पत्नी लीलावती देवी थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी को पेट में दर्द रहता था. भिंगारी-भवानीछापर मार्ग पर स्थित एक चिकित्सक से दिखाया गया. गुरुवार को उसने अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच की. कहा कि बच्चेदानी में गांठ है, तत्काल ऑपरेशन जरूरी है. उसके झांसे में आकर वह ऑपरेशन के लिए तैयार हो गया. चिकित्सक ने कुछ अन्य झोलाछाप की टीम के साथ ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन के तीन घंटे बाद भी जब महिला को होश नहीं आया, तो परिजन परेशान हो गये.

महिला की गंभीर स्थिति को देख झोलाछाप ने स्वयं एंबुलेंस बुलाया और सीवान भेज दिया. परिजन सीवान जिला मुख्यालय पर उसके बताये गये अस्पताल पर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे महिला घोषित कर दिया. परिजन जब शव लेकर देर रात चिकित्सक के पास पहुंचे, तो वह क्लिनिक बंद कर फरार था. सूचना के बाद चौकी प्रभारी अवधेश यादव अपने दल-बल के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.

मृतका के पति ने पुलिस को तहरीर दी है. मृतका के छह पुत्र व दो पुत्रियां हैं. तीन पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है. महिला की मौत के बाद पति व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था. जटाशंकर सिंह, आनंद प्रकाश भारती, दुर्गा प्रताप शाही आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया और कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन