गोपालगंज : डिजिटल बिहार पर फर्जीवाड़ा करने की प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : डिजिटल बिहार के फर्जीवाड़े के मामले में एसडीओ की जांच पूरा होने के बाद प्रवर्तक अजीत कुमार पांडेय के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कार्यपालक दंडाधिकारी बालेश्वर नारायण सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ जंगलिया मोड़ स्थित डिजिटल बिहार नामक संस्था बनाकर अजीत कुमार पांडेय ने […]
विज्ञापन
गोपालगंज : डिजिटल बिहार के फर्जीवाड़े के मामले में एसडीओ की जांच पूरा होने के बाद प्रवर्तक अजीत कुमार पांडेय के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
कार्यपालक दंडाधिकारी बालेश्वर नारायण सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ जंगलिया मोड़ स्थित डिजिटल बिहार नामक संस्था बनाकर अजीत कुमार पांडेय ने बेरोजगार युवकों को कंप्यूटर का टेस्ट लेकर नौकरी देने का झांसा देकर फर्जीवाड़ा किया था. एसडीओ ने 29 अप्रैल को जंगलिया स्थित कार्यालय पर छापेमारी की थी. इस दौरान फर्जी दस्तावेज व मुहर बरामद की गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










