ePaper

गोपालगंज में दिव्यांग बच्चे के लिए मां ने मांगी इच्छामृत्यु

Updated at : 09 Aug 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में दिव्यांग बच्चे के लिए मां ने मांगी इच्छामृत्यु

बरौली (गोपालगंज) : बरौली की संध्या देवी ने अपने सात वर्षीय दिव्यांग बेटे के लिए इच्छा मृत्यु मांगी है. घर में उतने पैसे नहीं हैं कि इलाज हो सके. मजदूरी करने नहीं जायेंगे, तो रोटी नहीं मिलेगी. ऐसे में बेटे ओमप्रकाश को बांध कर रखना मजबूरी है. सलेमपुर पूर्वी पंचायत के सलेमपुर वार्ड तीन के […]

विज्ञापन
बरौली (गोपालगंज) : बरौली की संध्या देवी ने अपने सात वर्षीय दिव्यांग बेटे के लिए इच्छा मृत्यु मांगी है. घर में उतने पैसे नहीं हैं कि इलाज हो सके.
मजदूरी करने नहीं जायेंगे, तो रोटी नहीं मिलेगी. ऐसे में बेटे ओमप्रकाश को बांध कर रखना मजबूरी है. सलेमपुर पूर्वी पंचायत के सलेमपुर वार्ड तीन के जनार्दन प्रसाद और संध्या देवी का बेटे को सालों पहले मस्तिष्क ज्वर हुआ, पैसे के अभाव में इलाज नहीं होने से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया. वह न किसी को पहचानता है, न बोलता है और न कपड़े पहनता है. डीएम के आदेश पर बरौली अस्पताल के डॉक्टर आनंद कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक खुशबू कुमारी सलेमपुर पहुंचीं. उसके माता-पिता से भी मिलीं. उन्होंने दिलासा दिया कि उसके बच्चे का इलाज सरकारी स्तर पर कराया जायेगा. वह ठीक हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन