शराब के नशे धुत्त होकर पत्नी की रोज करता था पिटाई, फिर एक दिन...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 5:32 PM
गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंज के भोरे में शराब के नशे में धुत्त होकर पिछले एक साल पत्नी को प्रताड़ित कर रहे पति को तब महंगा पड़ गयी. जब पत्नी के सब्र का बांध टूट गया. पहले तो पत्नी ने पति को खूब समझाने की कोशिश की. जब वह नहीं माना, तो सीधे पुलिस थाने पहुंच […]
गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंज के भोरे में शराब के नशे में धुत्त होकर पिछले एक साल पत्नी को प्रताड़ित कर रहे पति को तब महंगा पड़ गयी. जब पत्नी के सब्र का बांध टूट गया. पहले तो पत्नी ने पति को खूब समझाने की कोशिश की. जब वह नहीं माना, तो सीधे पुलिस थाने पहुंच गयी और पुलिस की जीप में बैठकर अपने पति को गिरफ्तार करा दिया. पति को गिरफ्तार कराने के बाद पत्नी ने खुद ही उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी.
इधर, पुलिस ने पत्नी के बयान पर शराब के नशे में मारपीट कर प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पति को जेल भेज दिया. फिलहाल यह घटना भोरे में काफी चर्चा में है. घटना भोरे थाना क्षेत्र के बड़की छठियांव गांव की है. बताया जाता है कि बड़की छठियांव गांव निवासी बिरबल प्रसाद की शादी नीतू देवी के साथ हुई. बिरबल प्रसाद शुरू से ही शराब का सेवन करता था. लेकिन, पिछले एक साल से वो शराब के नशे में धुत्त हो कर लगातार अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था. कभी उसका खाना बंद कर देता, तो कभी घर से निकाल देता.
बुधवार की दोपहर भी वो शराब के नशे में घर में आया और आते ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया. पहले तो सबकुछ पहले की तरह ही बर्दाश्त करती रही. लेकिन, जब घर के सारे सामानों को तोड़ना शुरू किया, तो नीतू सीधे थाने पर आयी और पूरी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की जीप में बैठ कर वो साथ गयी और पति को गिरफ्तार कराने के साथ ही वो पुन: थाने गयी और उसे मेडिकल जांच कराने के बाद हवालात में बंद करा दिया. बाद में नीतू के ही बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बिरबल प्रसाद को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










