चाकू के हमले में मां-बेटी समेत चार घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 6:51 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में मंगलवार की रात सरकारी स्ट्रीट लाइट बुझाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर पुलिस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में मंगलवार की रात सरकारी स्ट्रीट लाइट बुझाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर पुलिस को बयान दर्ज कराया है. इसमें गांव के ही सगीर व उनके पुत्र बेलाल तथा फैयाज, फैज व इलियास पर चाकू मारने का आरोप लगाया है.

घायल अजीम मियां ने आरोप लगाया कि अपने दरवाजे पर लगे सरकारी स्ट्रीट लाइट को कीड़ा-मकोड़ा को लेकर रात में बुझा दिया. इसी बात को लेकर पड़ोसी मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने आयी पत्नी शकीना खातुन, पुत्री हसबुन नेशा, पुत्र आजाद अहमद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन