नर्सिंग होम में महिला की मौत पर जमकर हंगामा

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से चल रहे एक निजी क्लिनिक में शुक्रवार की सुबह एक महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. हंगामा के कारण आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी, […]
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से चल रहे एक निजी क्लिनिक में शुक्रवार की सुबह एक महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. हंगामा के कारण आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी, जिसके बाद क्लिनिक संचालक फरार हो गया.
हालांकि, बाद में मृतक के परिवार को मुआवजा दिये जाने के आश्वासन पर परिजन शांत हो गये. इस मामले में परिजनों की ओर से समाचार लिखे जाने तक शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी. नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने कहा कि मामले में लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




