गोपालगंज : संपत्ति हड़पने के लिए पूरे परिवार को बंद कर अपराधियों ने घर में लगायी आग
Updated at : 03 Jun 2019 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार में रविवार की देर शाम छपरा से बुलाये गये अपराधियों ने संपत्ति हड़पने के लिए एक घर में पूरे परिवार को बंद कर आग लगा दी. आग लगाने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और अपराधियों को बंधक बना लिया. अपराधियों ने स्थानीय […]
विज्ञापन
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार में रविवार की देर शाम छपरा से बुलाये गये अपराधियों ने संपत्ति हड़पने के लिए एक घर में पूरे परिवार को बंद कर आग लगा दी. आग लगाने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और अपराधियों को बंधक बना लिया. अपराधियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मारपीट व पथराव की, जिसमें आठ लोगों के घायल होने की खबर है.
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. दूसरी तरफ सूचना पाकर पहुंची पुलिस और वज्रवाहन की टीम ने घर में फंसे परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. वारदात के बाद आक्रोशित लोग बाजार को बंद कर अपराधियों को ऑन द स्पॉट सजा दिलाने के लिए अड़े हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




