ePaper

टेबुलों पर आज खुलेगा 13 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Updated at : 23 May 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
टेबुलों पर आज खुलेगा 13 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

गोपालगंज : लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज खुलेगा. गोपालगंज संसदीय सीट पर छठे चरण में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया. वहीं, लगभग तीन सप्ताह के प्रचार के बाद 12 मई को मतदान हुआ. मतदान के बाद हर एक दिन प्रत्याशी से […]

विज्ञापन

गोपालगंज : लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज खुलेगा. गोपालगंज संसदीय सीट पर छठे चरण में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया. वहीं, लगभग तीन सप्ताह के प्रचार के बाद 12 मई को मतदान हुआ.

मतदान के बाद हर एक दिन प्रत्याशी से लेकर मतदाता तक मतगणना का इंतजार करते रहे. अब प्रत्याशी और वोटरों का इंतजार समाप्त हो गया. गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा.
इसके लिए थावे शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में बनाये गये मतगणना स्थल पर मतगणनाकर्मियों को सुबह 6:30 बजे पहुंचना है. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रत्याशी भी मतगणना को लेकर अलर्ट हैं. उन्होंने मतगणना कार्य पर नजर रखने के लिए सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी 14 टेबुलों पर अपने-अपने गणना अभिकर्ता की तैनाती की है, ताकि मतगणना के कार्यों पर पल-पल नजर रखी जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन