ePaper

दूल्हे व बरातियों के साथ मारपीट, पुलिस की देखरेख में हुई शादी

Updated at : 16 May 2019 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
दूल्हे व बरातियों के साथ मारपीट, पुलिस की देखरेख में हुई शादी

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंजके थावेमें स्थानीय थाने के चनावे गांव में आयी बरात में दूल्हे व बरातियों के साथ मारपीट की गयी. वहीं, कुछ बरातियों के मोबाइल भी चुरा लिये गये. इसको लेकर इसी गांव के वीरेंद्र मांझी ने कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया है कि 14 मई […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंजके थावेमें स्थानीय थाने के चनावे गांव में आयी बरात में दूल्हे व बरातियों के साथ मारपीट की गयी. वहीं, कुछ बरातियों के मोबाइल भी चुरा लिये गये. इसको लेकर इसी गांव के वीरेंद्र मांझी ने कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया है कि 14 मई की शाम उसकी पुत्री की बरात आयी थी. इसमें गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बरातियों और दूल्हे से मारपीट की गयी. दूल्हे के कपड़े भी फाड़ दिये गये. मारपीट के दौरान एक बराती का सिर फोड़ दिया गया. वहीं, दो बरातियों के मोबाइल की चोरी भी कर ली गयी.

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस की देखरेख में सुबह चार बजे उसकी पुत्री की शादी हुई. आवेदन में वीरेन्द्र मांझी ने आनंदी कुमार महतो, श्रीभगवान मांझी, पंकज मांझी व गुड्डू मांझी को आरोपित करते हुए कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है. आरोपितों की तलाश हो रही है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बहरहाल, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन