बेहोश हुई मतदान करने पहुंची बुजुर्ग मतदाता, इलाज के बाद एंबुलेंस से पहुंची वोट देने, फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 2:25 PM
गोपालगंज : जिले केभोरे प्रखंड के मिश्रौली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाता अचानक बेहोश हो गयी. महिला के बेहोश होते ही अफरातफरी मच गयी. मौके पर पहुंचे चिकित्सक डॉ के इमाम और डॉ संजीव कुमार ने रेफरल अस्पताल भोरे में लाकर इलाज किया. रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर […]
गोपालगंज : जिले केभोरे प्रखंड के मिश्रौली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाता अचानक बेहोश हो गयी. महिला के बेहोश होते ही अफरातफरी मच गयी. मौके पर पहुंचे चिकित्सक डॉ के इमाम और डॉ संजीव कुमार ने रेफरल अस्पताल भोरे में लाकर इलाज किया.
रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर महसूस करने पर मिश्रौली की महिला तेतरा साई ने मतदान करने की इच्छा जतायी. चिकित्सकों ने महिला की जांच करने के बाद उसे एंबुलेंस से जाने की सलाह दी. महिला को एंबुलेंस से मतदान केंद्र लाया गया. मतदान केंद्र में महिला ने अपना वोट डाला, उसके बाद फिर उसी एंबुलेन्स से वापस अस्पताल लाया गया और भर्ती करा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










