छपरा और सीवान के मुहर मिले
Updated at : 01 May 2019 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : डिजिटल बिहार के कार्यालय पर सोमवार की देर शाम तक छापेमारी चली. छापेमारी में छपरा व सीवान के कई रबड़ स्टांप मिले, जिसे एसडीएम ने जांच के लिए जब्त कर लिया है. वहीं, कार्यालय को बाहर से सील कर दिया गया है. इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है. अनुमंडल पदाधिकारी वर्षा […]
विज्ञापन
गोपालगंज : डिजिटल बिहार के कार्यालय पर सोमवार की देर शाम तक छापेमारी चली. छापेमारी में छपरा व सीवान के कई रबड़ स्टांप मिले, जिसे एसडीएम ने जांच के लिए जब्त कर लिया है. वहीं, कार्यालय को बाहर से सील कर दिया गया है. इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है. अनुमंडल पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि डिजिटल बिहार से संबंधित कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के लिए संचालक को नोटिस भेजा गया है.
संबंधित कागजात तलब किये गये हैं. कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. युवक ठगी के शिकार न हों, इसलिए कार्यालय को सील कर दिया गया है. उधर, मंगलवार को डिजिटल बिहार के कार्यालय पर कई युवक पहुंचे, लेकिन कार्यालय को सील देख लौट गये.
क्या है पूरा मामला : जंगलिया स्थित एक मकान में डिजिटल बिहार के नाम से कार्यालय चल रहा था. कुछ युवकों ने इस संस्था के संचालक पर नौकरी देने का झांसा देकर छपरा व सीवान में भेजने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत की.
युवकों ने कहा कि छपरा भेजने के बाद संचालक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया. जिस पते पर नौकरी के लिए भेजा गया था, वह गलत पता था. युवाओं की शिकायत पर सोमवार को एसडीओ ने छापेमारी की थी. एसडीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान संस्था के संचालक ने कहा कि नाबार्ड से उनका संस्था वित्त पोषित है. संस्था को चलाने के लिए नाबार्ड से सहयोग मिलता है.
क्या कहते हैं डीडीएम
हमारी संस्था बैंक और सरकार को लोन देती है. अन्य किसी भी संस्था को वित्त पोषित नहीं करते हैं. अगर कोई दावा करता है, तो झूठा है.
प्रियरंजन, डीडीएम, नाबार्ड
नहीं है सूचना
डिजिटल बिहार पर जिला प्रशासन का नियंत्रण नहीं है. संस्था के बारे में मुझे जानकारी नहीं है. यहां इस तरह की कोई संस्था चल रही है, इसकी सूचना नहीं मिली है.
रंजीत कुमार, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




