अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, चालक फरार

Updated at : 30 Apr 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, चालक फरार

उचकागांव : थाना क्षेत्र के श्यामपुर-लाइन बाजार मुख्य पथ पर उचकागांव हाइस्कूल के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे एक शीशम के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा […]

विज्ञापन

उचकागांव : थाना क्षेत्र के श्यामपुर-लाइन बाजार मुख्य पथ पर उचकागांव हाइस्कूल के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे एक शीशम के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी.

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के ढेबवा नरहवा गांव निवासी एक चालक अपने गांव से बोलेरो लेकर हथुआ की तरफ जा रहा था.
इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ में टकरा गयी. इस घटना में ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है. उसे स्थानीय लोगों द्वारा जगरनाथा बाजार के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद बोलेरो पर सवार सभी लोग मौके से फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन