गोपालगंज : स्कूल जा रहे छात्रों पर पिकअप वैन पलटा, एक की गयी जान

Updated at : 03 Mar 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : स्कूल जा रहे छात्रों पर पिकअप वैन पलटा, एक की गयी जान

भोरे (गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के धुर बंतरिया गांव में शनिवार को स्कूल जा रहे छात्रों पर अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं, अन्य छात्रों की जान बच गयी. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप वैन के चालक को बंधक बना लिया और भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क […]

विज्ञापन
भोरे (गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के धुर बंतरिया गांव में शनिवार को स्कूल जा रहे छात्रों पर अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं, अन्य छात्रों की जान बच गयी. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप वैन के चालक को बंधक बना लिया और भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क को जाम कर आगजनी की.
मृत छात्र धुर बंतरिया गांव निवासी रामध्यान प्रसाद यादव का पांच वर्षीय पुत्र सल्लू कुमार था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सल्लू कुमार दोस्तों के साथ बंतरिया स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा था. रास्ते में भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर विद्यालय के समीप तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इसके बाद चालक भागने लगा और छात्रों के समूह पर पलट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन